सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। गांव की मुख्य सड़क पर जल जमाव एवं सड़क किनारे लगे घूर गड्ढो से परेशान दर्जनो ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान की अगुवाई में तहसील पहुंच कर तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा है।मंगलवार को ग्राम पंचायत अलीनगर के दर्जनो लोग पूर्व प्रधान अलादीन की अगुवाई मे तहसील सिरौलीगौसपुर पहुंचे और तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा को मांग पत्र देकर गांव की मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटवाने की मांग किया।ग्रामीणों ने गांव के ही दबंगों द्वारा मुख्य सड़क के किनारे जबरन घूर लगाने और सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य को रोकने का आरोप लगाया।ग्रामीण नौमीलाल, रमेश पाल, धर्मराज,मोहम्मद सद्दाम आदि ने बताया कि गांव में मुख्य सड़क पर कई महीनो से गन्दा पानी भरा हुआ है।सड़क तालाब बन गई है।जिससे गांव के लोगो को निकलना मुश्किल है।गांव के लोग कई किलोमीटर घूम कर ग्राम मरकामऊ या किन्तूर होकर तहसील मुख्यालय अथवा किसी अन्य स्थान पर जाते है।
