मॉर्निंग रेड में छ: जगह पकड़ी गई बिजली चोरी,मुकदमा हुआ दर्ज
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। बिजली विभाग की ओर से लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान से क्षेत्र में खलबली मची हुई है।बिजली चोरी पकड़ने के लिए विभाग की ओर से सुबह-सुबह छापेमारी की जा रही है।इसे मॉर्निंग रेड का नाम दिया गया है।अभियान के तहत बाराबंकी में जैदपुर फीडर के क्षेत्र के नवाबपुर कोडरी मे बिजली विभाग की टीम ने विजिलेंस टीम के साथ छापा मार कर अभियान चलाया।इस चेकिंग मे कुल छः उपभोक्ता को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।यह उपभोक्ता अलग से कटिया डालकर मीटर बाईपास करके चोरी कर रहे थे।विभाग को पता चला था कि कुछ लोग रात मे बिजली चोरी करते हैं। और सुबह कटिया हटा देते है इसी तरह की चोरी को पकड़ने के लिए मॉर्निंग रेड शुरू की गई।अब बिजली चोरी करने वाले कटिया हटाए इससे पहले ही बिजली विभाग की टीम पहुंच जाती है।इसी अभियान के तहत आज नवाबपुर कोडरी मे 6 लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।एसडीओ संदीप सिंह ने बताया की आज 25 कनेक्शन चेक किये गए जिसमे 7 अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए वही 35 हजार राजस्व वसूली की गई। एसडीओ संदीप सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो इस लिये चेकिंग का यह अभियान जारी रहेगाऔर बिजली चोरी करने वालो के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।किसी भी हाल में एक भी बिजली चोर को बक्शा नहीं जायेगा।इस अवसर पर जूनियर इंजीनियर मिर्जा परवेज हुसैन,सुपर वाइजर वकार मेहदी सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
