जैदपुर बाराबंकी। पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत एक पौधा मां के नाम अभियान को लेकर शनिवार को कस्बा जैदपुर में शिव शंकर धर्मार्थ सेवा समिति जैदपुर के कार्यकर्ताओ एवं समाजसेवियो द्वारा अपने हिंदु समाज के पवित्र स्थल श्मशान घाट ( सुआसत्ती ) पर 124 पौधों का रोपण कर प्रकृति सुंदरता एवं इसकी हरियाली को और अधिक उजागर बनाए रखने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी एव जैदपुर हीरो सेल्स एण्ड सर्विस के प्रबंधक मोहम्मद सालिम ने कहाकि इन दिनों प्लास्टिक का इस्तेमाल हर क्षेत्र में बढ़ा है।यह धरती और मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है।ज्यादा से ज्यादा पौध लगाकर ही इस समस्या ने लड़ा ज सकता है।पेड़ का अवैध कटान व पॉलीथिन का प्रयोग पर्यावरण के लिए सबसे अधिक खतरनाक है।वृक्षो का हमारे जीवन मे बहुत ही अहम योगदान है।वृक्षो से प्राप्त जीवन रक्षक ऑक्सीजन के बिना तो हम लोगों का जीवित रहना बहुत ही असंभव है।इसलिए वृक्षो की सुरक्षा के प्रति हम लोगों को हमेशा सजग रहना चाहिए।अपने एक सम्बोधन मे शिव शंकर धर्म सेवा समिति कार्यकर्ता दिवेश कुमार जयसवाल ने कहा कि वृक्षों से हमें प्राण रक्षक वायु ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है जो कि हम सबके जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है की प्रकृति की सुंदरता को बरकरार बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष पौधो का रोपण किया जाए।

समिति कार्यकर्ताओ एवं समाजसेवियो द्वारा शमशान घाट पर बरगद,नींबू,आंवला,अशोक एवं यूकेलिप्टस सहित कुल 124 पौधो का रोपण किया गया।पौधारोपण अभियान मे शामिल प्रमुख लोगो में शैलेंद्र कुमार जयसवाल, दिवेश कुमार जयसवाल, मदन गुप्ता,विवेक मौर्य,राजू यादव,विक्रम सिंह, श्यामू जयसवाल, लालजी गुप्ता,धीरज जयसवाल, त्रिलोकी सोनी,आशीष कुमार रावत,उमाकांत गुप्ता,पत्रकार कृष्ण गोपाल सोनी,समाजसेवी अजमी रिजवी एवं मोहम्मद अकरम सहित अन्य वरिष्ठ एवं गणमान्य लोक उपस्थित रहे।
