सीओ रामनगर व तहसीलदार की मौजूदगी मे थाना समाधान दिवस सम्पन्न,आई 9 शिकायते
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। सीओ रामनगर आलोक कुमार पाठक एव नायब तहसीलदार रामनगर राहुल कुमार यादव की मौजूदगी मे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस मे 9 शिकायत आई। शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस टीम का गठन किया गया है।शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस मे सुरसण्डा निवासी शुभम कुमार ने बाउंड्री निर्माण पर प्रधान द्वारा आपत्ती करने शिकायत की वही कस्बा मसौली निवासी लवकुश यादव ने रास्ते को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। डढियामऊ मजरे नहामऊ निवासी अजय सिंह ने गांव के भल्लू सिंह पर मेड काटने का आरोप लगाया मुजांपुर मजरे देवकलिया निवासी सन्तोष बहादुर ने अवैध कब्जे की शिकायत की। पहलीपार मजरे सूरसण्डा निवासी सुकई ने रामखेलावन से जमीनी विवाद की शिकायत। बड़ागांव निवासी रामपाल ने गांव त्रिलोकी पर विवादित भूमि पर नादा रखने का आरोप लगाया।राजापुर मजरे नहामऊ निवासी रामकिशोर ने नया रास्ता निकलने को लेकर हुए विवाद की शिकायत की।बांसा के राधेश्याम ने कुंडा डालने की व मुजफ्फरपुर मजरे नेवला करसण्डा निवासी शिवराज सिंह ने खेत की नाली निकलने को लेकर हुए विवाद की शिकायत किया। क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार पाठक एव नायब तहसीलदार राहुल कुमार यादव ने शिकायतें सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस की टीम गठित करके निस्तारण के निर्देश दिए।इस मौके पर निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक समशद अली,उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र, कस्बा मसौली इंचार्ज अनिल कुमार सिंह,राकेश यादव,अभय गुप्ता,अमन सोनी एवं लेखपाल मौजूद रहे।
