जैदपुर क्षेत्र मे विभिन्न विभागो और समाजसेवियो ने किया वृक्षारोपण
विद्यालयो,धार्मिक स्थलों व निजी परिसरो मे भी लोगो व शिक्षको,पत्रकारो द्वारा किया गया पौधा रोपण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के अंतर्गत जैदपुर थाना क्षेत्र विभिन्न विभागो द्वारा अपने परिसरों आवश्यकता अनुसार जगह पर पौधारोपण किया गया। अभियान मे क्षेत्र के विद्यालयो,धार्मिक स्थलों व निजी परिसरो मे भी लोगो व शिक्षको द्वारा पौधा रोपण किया गया।नगर पंचायत जैदपुर अधिशासी अधिकारी के अनुसार नगर पंचायत जैतपुर द्वारा सीएचसी परिसर,स्कूल प्रांगण सहित विभिन्न जगहो पर वृक्षारोपण किया गया।इसी क्रम मे मीडिया ग्रुप जैदपुर द्वारा उक्त महाअभियान में भाग लेते हुए सिनेमा हॉल के सामने,पशु चिकित्सालय,सीएचसी जैदपुर,थाना चौराहा पर उत्साहपूर्वक दर्जनो पौधो का अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा,कस्बा इंचार्ज रणवीर सिंह,दरोगा हलीम बाबू,जय नारायण,शैलेश कुमार,वन दरोगा सचिन कुमार पटेल,पशु चिकित्सा डॉक्टर सतीश कुमार,चिकित्सा नजमुल आफरीन, चिकित्सा देवेश कुमार पटेल,डॉक्टर रीना वर्मा,पत्रकार संदीप तिवारी,शहाबुद्दीन सिद्दीकी,वसीम खान,सत्येंद्र वर्मा,कृष्ण गोपाल सोनी,कैफी खान,प्रदुम कुमार,सोनू वर्मा आदि अधिकारियो,डॉक्टरो,पत्रकारो व जनता की उपस्थिति में पौधा रोपण किया गया।साथ ही मक्की मियां,बंटी रिजवी,पिंटू,हसन हैदर,रजा हसन,अबुतुराब द्वारा पचदरी व कब्रिस्तानो मे वृक्षारोपण किया गया।
