थाना बदोसरांय मे एसडीएम की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ थाना समाधान दिवस
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस थाना बदोसरांय एसडीएम सिरौलीगौसपुर आनन्द तिवारी की अध्यक्षता एंव थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार के संयोजन में हुआ जिसमे कुल तीन प्रार्थना पत्र आये। दो मामलो का मौके पर निस्तारण किया गया है।शनिवार को थाना परिसर बदोसरांय मे एसडीएम सिरौलीगौसपुर आनन्द तिवारी ने फरियादियों की समस्याओं को मनोयोग पूर्वक सुना।प्रार्थना पत्रों पर पुलिस एंव राजस्व की टीम मौके पर भेजी गई है।दिवस मे अवधेश कुमार वर्मा,विनोद कुमार श्रीवास्तव,हिमांशू वर्मा,अवधेश कुमार, आशुतोष वर्मा,आशुतोष मिश्रा,शुभेन्द्र अवस्थी,दीपक नाथ पाण्डेय,सुधांशू वर्मा,एसएसआई लालता प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
