लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ा मिला 40 वर्षीय युवक का शव
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम भट्टपुरवा निवासी एक 40 वर्षीय युवक का शव लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रसौली गांव के निकट पड़ा मिला।मृतक शराब का आदी बताया जा रहा है।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शुक्रवार की देर रात्रि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली के निकट एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करायी मृतक थाना मसौली अन्तर्गत भट्टपुरवा विनोद कुमार पुत्र रामेश्वर जो राजमिस्त्री का कार्य करता है जिसके दो पुत्री व एक पुत्र भी है।युवक शराब का आदी बताया जा रहा हैं मौके पर पहुंचे हल्का प्रभारी पप्पू सिंह ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
