कार्यकर्ताओं को कारागार मंत्री दारा सिंह ने किया सम्बोधित, राजरानी को जिताने की अपील
रिपोर्ट अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सभी वर्गाें का ध्यान रखती है।प्रधानमंत्री मोदी ने बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ देने का काम किया है।प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के मसीहा हैं।कारागार मंत्री शनिवार को भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत के समर्थन में भटेहटा स्थित साई मंडप में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।उन्होने कहाकि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार में विकास कार्यों ने नई ऊंचाइयां प्राप्त की है।मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं पारदर्शिता के साथ जमीन पर उतरी है।सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को मोदी ने हकीकत बना दिया है।मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है।भारत विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बन चुका है।चंद्रयान -2 को चांद पर पहुंचा कर भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर चुका है।उन्होंने कहाकि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। जिला अध्यक्ष अरविन्द मौर्या ने अध्यक्षता की।संचालन रामसिंह चौहान ने किया।इस अवसर पर जिला मंत्री सुमन चौहान,डीडीसी डब्बू चौहान,महामंत्री सन्दीप गुप्ता,ब्लाक प्रमुख अवधेश चौहान, विस्तारक रामकृपाल मिश्रा,राजीव नयन तिवारी,तुलसीराम, अरविन्द चौहान,रूपचन्द्र,उधम चौहान,पुष्पेन्द्र चौहान,महेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।