भाजपा नेता ने जनसम्पर्क कर राजरानी को जिताने की किया अपील
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह अपने भारी समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ त्रिवेदीगंज क्षेत्र के विभिन्न गांव में घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राजरानी रावत के लिए आशीर्वाद मांगते हुए उन्हे भारी मतो से चुनाव जिताने की अपील की।पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह ने त्रिवेदीगंज क्षेत्र के नरेन्द्रपुर मदरहा,कान्हीपुर,गौरी सहित करीब आधा दर्जन गांवों मे अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट वोट मांगकर जिले मे फिर कमल खिलाने की अपील की।इस मौके पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्तियों तक सीधे योजनाओ का लाभ पहुंचा है। मोदी सरकार ने विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव रखी है। श्री सिंह ने कहाकि पहली बार देश के किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है जो कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में हमेशा उपेक्षा का शिकार रहा है,गरीबो को निशुल्क राशन देने के साथ आयुष्मान भारत से 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है।कांग्रेस सपा का जो इंडिया गठबंधन है वह नही टिक पायेगा उनकी फिर करारी हार होंगी। इन लोगों ने सत्ता मे रहने के दौरान गरीब किसानों के लिए कुछ नहीं किया है जनता अब इनके बहकावे में फिर आने वाली नहीं है।इस मौके पर प्रधान जितेंद्र प्रताप सिंह सोनू, गौरव सिंह,पंकज दीक्षित,सुरेश अवस्थी,पप्पू दीक्षित,प्रधान बेलहरी अजय प्रताप सिंह चौहान,प्रधान मोहम्मदपुर अभय प्रताप सिंह,मनोज सिंह, सरोज तिवारी, राघवेंद्र तिवारी,प्रशान्त तिवारी,केशवानंद बाजपेयी,नीरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
