मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ मोदी की रैली के स्थल का भूमि पूजन
पीएम की रैली के बाद विपक्ष के हौसले होंगे पस्त- संजय राय
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 मई को होने वाली जनसभा स्थल पर शुक्रवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ।अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर पंडित अरविंद मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।भूमि पूजन में क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय ने भाजपा प्रत्याशी के साथ यजमान की भूमिका निभाई।पूजन के बाद क्षेत्रीय प्रभारी मीडिया से मुखातिब हुए।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ऐतिहासिक रैली के बाद विपक्ष के हौसले पस्त हो जायेंगे।लाखों की संख्या में क्षेत्र की जनता जनार्दन पीएम मोदी को आशीर्वाद देने रैली स्थल पर जुटेगी। कहा कि पीएम मोदी भारत को विश्व का सिरमौर बनाने की मुहिम में जुटे है और देश की जनता का उन्हे अपार समर्थन मिल रहा है।उन्होने कहा बाराबंकी लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत की हैट्रिक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है।इस अवसर पर खाद्य एवम रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा,जिला प्रभारी अवनीश पटेल,जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य,रैली के प्रभारी बसंत त्यागी,विनोद कुमार मिश्रा,सांसद उपेंद्र सिंह रावत,भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत,बैजनाथ रावत,एमएलसी अंगद सिंह, यश मिश्रा,रामकुमारी मौर्य,अमरीश रावत,अजीत प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई,आशुतोष अवस्थी सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।