जैदपुर पुलिस ने अवैध मारफीन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। 105 ग्राम अवैध मार्फीन के साथ जैदपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक योगेन्द्र मिश्रा,उपनिरीक्षक अलोक कुमार सिंह सहयोगी पुलिस के जवानों के साथ गश्त के दौरान शंका होने पर मकबूलगंज की ओर से आ रहे मकसूद उर्फ कल्लू पुत्र रहमत अली निवासी टिकरा उसमा थाना जैदपुर को गिरफ्तार किया।जिसकी तलाशी लेने पर 105 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

