बीडीओ और एडीओ पंचायत ने किया क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद मे चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टीवी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिये बुधवार को खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार तथा एडीओ पंचायत अभय शुक्ला के द्वारा क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने टी वी मुक्त भारत का जो संकल्प लिया है उसमें हम सभी को सहयोग आवश्यक है।टीवी के मरीज निरंतर 6 माह तक दवा लेते रहे इसकी निगरानी जरूरी है।कई बार टीवी पेशेंट बीच में दवाई लेना बंद कर देते हैं जिससे अगली बार उन्हें दवाई उतना काम नहीं करती।उन्हे अच्छा पोषण मिलता रहे।

बीडीओ ने कहाकि देश को 31 दिसंबर 2025 तक टीबी मुक्त बनाना है।अंत में खंड विकास अधिकारी के द्वारा उपस्थित लोगों को देश के प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।इस अभियान के तहत ग्राम प्रधानों के द्वारा टी बी के मरीजों को गोद लिया गया है।पोषण पोटली का आज पंचायत सचिव व कर्मचारियों की मौजूदगी में वितरण किया गया।रामनगर विकासखंड क्षेत्र में वितरण की शुरुआत अधिशासी अभियंता जल निगम खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार एडीओ पंचायत अभय शुक्ला के द्वारा ग्राम पंचायत गनेशपुर व बडनपुर से की गई।इस मौके पर ग्राम प्रधान गनेशपुर अशोक कुमार,पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार अवस्थी, बडनपुर प्रधान आशा वर्मा,पंचायत सहायक महिमा वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
