नगर पंचायत जैदपुर मे ठेकेदार की मनमानी से आम जनता परेशान,सभासद ने की शिकायत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर मे ठेकेदार की मनमानी से आम जनता परेशान है।जैदपुर के वार्ड रईस कटरा में पिछले 2 महीने से एक आरसीसी रोड बन रही है जिसका अभी तक कार्य पूरा नही हुआ।जिससे नाराज सभासद ताहिर अंसारी ने पोर्टल के माध्यम से शिकायत की है।बताते चलें कि ठेकेदार विनय कुमार ने उसको छोड़ कर दूसरी जगह काम करना सुरु कर देने से नाली पर दर्जनों पत्थरो को रखना भूल गये।जबकी एक सप्ताह पहले ही काम बंद हो गया है।आगे सभासद ताहिर अंसारी आरोप लगाते हुए कहते है कि सीसी रोड भी मानक के विहीन बनी है।नगर पंचायत जैदपुर के अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा सीसी रोड मे सिर्फ ख़ानापूर्ति में लगे हुए है।जेई नगर पंचायत जैदपुर मे कब आते हैं और इस सीसी रोड की सही जांच करते है।जबकि सीसी रोड निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग होने से वार्डवासी असंतुष्ट है।सभासद ताहिर अंसारी भी ऐसी घटिया सामग्री से नाराज नजर आयें और सभासद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस की शिकायत करने को कहा है।प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त अभियान का सपना कैसे पूरा होगा।सरकार की छवि को धूमिल करने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे है ठेकेदार व अधिकारी।फिर भी आलाधिकारियों सहित जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे हुए है। इस संबंध में ईओ अलोक वर्मा ने बताया कि हमें जानकारी नहीं है।यदि ऐसा कुछ है तो जांच कराकर कार्यवाही भी की जायेगी।
