जैदपुर मे टेनिस बाल टूर्नामेंट में आर्मी इलेवन ने जीता फाइनल मैच
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। नगर पंचायत के बगल स्थित मैदान पर चल रहे तीन दिवसीय टेनिस बॉल टूर्नामेंट के फाइनल में आज नूर इलेवन शाह कटरा कप्तान लाला ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।निर्धारित ओवरों आठ में पांच विकेट पर 86 रन का स्कोर खड़ा किया।जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्मी इलेवन के कप्तान बबलू आरा मशीन की टीम द्वारा एक ओवर शेष रहते 87 रन बनाकर टूर्नामेंट का फाइनल मैच अपनी टीम के नाम कर लिया।

मैच में खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए नासिर होटल ने शानदार 65 रन बनाएं जिन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से बबलू खान मिस्त्री द्वारा नवाजा गया।टूर्नामेंट की विजेता टीम के कप्तान बबलू आरा मशीन व उपविजेता टीम को बबलू खान द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद शुएब राइन,मोहम्मद शाहिद अंसारी, मोहम्मद शिबू खान, रफत मोबाइल,मोहम्मद शादाब सिद्दीकी, शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
