बीएसए ने किया केजीबीवी का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। विकास खंड हरख अंतर्गत बंगला बजार स्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय का बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडे ने आकस्मिक निरीक्षण किया।बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को इसी विद्यालय मे कक्षा 7 मे पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा (आँचल) की अचानक तबियत बिगड़ गई थी।जिसे आनन फानन मे सीएचसी जैदपुर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।जिसको लेकर आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडे ने निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निरिक्षण के दौरान बीएसए ने विद्यालय परिसर मे बने आवास का भी निरिक्षण किया औऱ छात्राओं से भी पूँछतांछ की इसके साथ ही अन्य बिन्दुओ पर भी जाँच की।वहीं इस सम्बन्ध मे बेसिक क्षिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडे ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय का निरीक्षण किया गया है।वहां जब मौजूद स्टॉप से जानकारी की गई तो पता चला की बच्ची चाय पिया उसके बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ी जिसे तत्काल सीएचसी जैदपुर लें जाया गया था जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।फिलहाल बच्ची का पोस्टमार्टम हो रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट हो पायेगी औऱ जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।
