ओटीएस के तहत 31 जनवरी तक एकमुश्त जमा कर बिजली बिल में पा सकते हैं छूट
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
बाराबंकी। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 24-25 योजना को लेकर विद्युत विभाग के अवर अभियंता शैलेन्द्र कुमार यादव के नेतृव में सभी विद्युत कर्मचारियो ने विद्युत उपकेंद्र से प्रचार रैली निकाली।जिसमें सूरतगंज,बभनवा, लालपुर,करौता,हेतमापुर सहित दर्जनों गांव पहुंचकर उपभोक्ताओं को छूट से संबंधित जानकारी दिया और उपभोक्ताओ से प्रथम चरण 15 दिसंबर से 31 तक दिसंबर द्वितीय चरण 1 जनवरी 15 तक तृतीय चरण 16 जनवरी 31 तक बकाया बिल जमा करने के लिए अपील किया।सूरतगंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार यादव,टीजीटू मोहम्मद अलीम इरशाद,प्रदीप प्रजापति आदि विद्युत विभाग के कर्मियो ने उपभोक्ताओ को छूट से संबंधित जानकारी देते हुए अपील किया कि सरकार द्वारा लाई गई एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना का लाभ ले।

विद्युत विभाग के कर्मचारी लाउडस्पीकर बैनर पोस्टर आदि से गांव-गांव में पहुंचकर ओटीएस योजना का प्रचार प्रसार किया।इस संबंध में अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 15 दिसम्बर से सरकार के द्वारा ओटीएस योजना शुरू की जा रही है।जिसमें उपभोक्ताओं को भारी छूट दी जा रही है क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील है कि अपना बकाया बिल ओटीएस योजना का लाभ लेकर जमा कर दें।उपभोक्ता जल्दी आए ज्यादा लाभ पाए।इस अवसर पर निरंकार यादव,रोहित मिश्रा, आकश वर्मा,प्रवेश,सचिन गुप्ता,रामेश्वर,सन्दीप,अमित,लालता मिश्रा,प्रमोद,बब्लू, सुनील,जयदीप मिश्रा,अजित कुमार,भूपेंद्र कुमार यादव,सुनील कुमार,हेमराज,नरेंद्र कुमार, नीरज,रामू कुमार,अरविंद कुमार, मनोज,सुमित,आलोक सहित सभी विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
