भाजपा बूथ कमेटी गठन को लेकर हुई बैठक,दुखराज पाण्डेय अमरादेवी व सफीपुर से जितेंद्र वर्मा को गया चुना
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरादेवी व सफीपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में बूथ कमेटी गठन को लेकर बैठक की गई।इस बैठक मे चुनाव अधिकारी के रूप में पहुंचे अमित भैया रामजी ने चुनाव प्रक्रिया शुरू किया जिसमें अमरा देवी के बूथ अध्यक्ष के रूप में दुखराज पाण्डेय व सफीपुर जितेंद्र वर्मा को चुना गया।

मंडल अध्यक्ष ने पार्टी का पटका पहनाकर शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने व सदस्यों को जोड़ने के लिए निर्देश दिए।सोमवार को ग्राम पंचायत अमरा देवी व सफीपुर गांव मे भाजपा बूथ कमेटी गठन को लेकर एक बैठक की गई।इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय चुनाव अधिकारी भाजपा आईटी सेल विधानसभा संयोजक अमित भैया रामजी,प्रहलाद कुमार विमल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
