फार्मर रजिस्ट्री आधार कार्ड से खतौनी जोड़ने का तहसीलदार ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह के निर्देश पर फार्मर रजिस्ट्री आधार कार्ड से खतौनी जोड़ने को लेकर पंचायत भवन सिरौलीगौसपुर में चल रहे कैम्प का तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने निरीक्षण किया।

सोमवार को पंचायत भवन सिरौलीगौसपुर में राजस्व निरीक्षक सिरौलीगौसपुर,लेखपाल शुभेन्द्र अवस्थी,ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक एंव कृर्षि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आधार कार्ड से खतौनी जोड़ने के कार्य का तहसीलदार ने निरीक्षण किया।तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने बताया है कि दर्जनो किसानो को आधार कार्ड से खतौनी जोड़ा गया है।
