पहली सरकार जो बारह करोड़ किसानों को दे रही 6 हजार रुपए सालाना सतीश शर्मा
मंत्री ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा राशन गोदाम का किया लोकार्पण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। आजाद भारत की पहली ऐसी सरकार है जो बारह करोड़ किसानों को 6 हजार रुपए सालाना दे रही है।चार करोड़ लोगो को मुख्यमंत्री आवास देने जा रहे हैं जिसमे कोई छूटेगा नही।यह बात ग्राम विरौली में नवनिर्मित अन्नपूर्णा राशन गोदाम का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कही है।उन्होने कहाकि सपा कांग्रेस के लोग कहते है कि हम आएंगे तो ये कर देंगे वो कर देंगे।लेकिन जब इनको काम करने का मौका मिला तो ये लोग सैफई और रामपुर को चमकाने में लगे रहे।खटा खट वाले जो वादा किए थे वो अब ढूंढें नहीं मिल रहे।चुनाव तो झूंठ बोलकर जीत सकते हो लेकिन जनता का दिल जीतने के लिए काम करना पड़ता है। वो काम योगी मोदी कर रहे हैं।

सपा सरकार के समय गरीबों के हक पर डाका डालने का काम होता था।जिसकी जांचें अभी तक चल रही है।उन्होंने कहाकि विकास के काम लगातार चल रहे हैं।सड़के जब बनती है तो प्रगति अपने आप होने लगती है।अयोध्या के लिए बनने वाला चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग दरियाबाद विधानसभा से गुजरेगा।आप के सही निर्णय के कारण क्षेत्र का विकास तेजी के साथ हो रहा है।आज अपराधी कांप रहे है।बड़े बड़े अपराधियों को यमराज से मिलाने का काम किया जा रहा है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलायम यादव,एसडीएम प्रति सिंह, डीसी मनरेगा,बीडीओ अदिति श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार, एडीओ पंचायत शंभुनाथ पाठक, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
