सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। जीआईसी ऑडिटोरियम में ग्राम प्रधान,स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों एवं एसएमसी अध्यक्षों,सचिवो की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सिरौलीगौसपुर अदिति श्रीवास्तव ने मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं डीबीटी,निपुण भारत मिशन,कायाकल्प इत्यादि महत्वपूर्ण योजनाओ पर चर्चा की गई।खंड विकास अधिकारी ने कहाकि समस्त ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा विद्यालयो मे कायाकल्प योजना के अंतर्गत 19 बिंदुओ के संतृप्तिकरण का कार्य कराया जा रहा है।कंपोजिट विद्यालय महमूदाबाद, प्राथमिक विद्यालय किन्तूर 2, केजीबीवी सिरौलीगौसपुर के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतीकरण की गई।मंच संचालन अभिषेक सिंह द्वारा किया गया।आशुतोष आनंद ने निपुण भारत मिशन पर विकास जायसवाल ने डीबीटी योजना पर प्रकाश डाला।इसके साथ ही समस्त प्रतिभागी छात्रों को पुरुस्कृत किया एवं खंड विकास अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानो को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, ग्राम प्रधान निसार मेंहदी, मो अकरम, दयाशंकर, औन मियां, मैकू लाल, रियाज अहमद, शिक्षक सौरभ, सचिन वर्मा, शिवा जी मिश्र, शादाब अंसारी, अपर्णा श्रीवास्तव, प्रहलाद कुमार विमल सहित अनेक लोग प्रधान प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।वही खंड स्तरीय कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति लोगों के बीच चर्चा का विषय रही।शिक्षक नेता आशुतोष वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहाकि इतने बड़े कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी अनुपस्थिति सोचने वाली बात है।यही नही उन्होंने लंच पैकेज वितरण पर भी सवाल उठाए।
