बिजली विभाग द्वारा आज भी जारी रहा विद्युत सप्लाई तारों के बीच आने वाले पेड़ की डालों को काटने का कार्य
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। विद्युत सप्लाई तारों के बीच आने वाले पेड़ की डालों व पत्तों को काटने का कार्य युद्ध स्तर पर लगातार जारी है।जोकि विभिन्न मोहल्लो में चार घंटे विद्युत सप्लाई को बंदकर जेई मिर्जा परवेज़ हुसैन की मौजूदगी में कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को होने वाली विभिन्न समस्याओ से निजात दिलाने के लिये उक्त कार्य किया जा रहा है।बताते चलें कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा सप्लाई के तारों से सटे तमाम पेड़ की डालों व खरपतवार सहित फैले हुए पत्तों को हटाने हेतु लगातार काम आज भी जारी रहा।जो तीन चार दिन तक आगे भी चलता रहेगा।जूनियर इंजीनियर मिर्जा परवेज़ हुसैन की देख रेख में सुरेन्द्र कुमार,मो वसी,फुरकान, आशिफ, इरशाद, पुल्ली, रूपेंद्र, रोहित शुक्ला,नरेन्द्र सहित तमाम कर्मचारी सोमवार को थाना चौरहा से वसीनगर रोड पर पेड़ों की सफाई का कार्य करते रहे।इस संबंध में एसडीओ संदीप सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियो के आदेशानुसार सप्लाई में बाधा बनने वाले पेड़ की डालों को कटवाने का काम जारी है जो तीन चार दिन अभी और चलता रहेगा।इस कार्य से उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों से निजात मिलेगा।आगे एसडीओ संदीप सिंह बताया कि मौथरी गांव में संदीप के घर के पास मेगा कैम्प लगाकर बकाया वसूली करने के साथ होने वाली मीटर बिल सहित विभिन्न समस्याओं को देखा जा रहा है।
