जुंआ खेल रहे तीन जुआरियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। बांग मे जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को जैदपुर पुलिस ने मुखबिर की इस सूचना पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 800 रूपये जमा तलाशी,फढ से 3150 रूपये व ताश के पत्ते बरामद कर कार्यवाही की है।जानकारी के अनुसार जैदपुर पुलिस ने अवधराम की बाग में जुएं का सट्टा लगा रहे आलम पुत्र फारुख मिस्त्री, हीरालाल पुत्र कल्लू,सरन पुत्र ननकऊ निवासी बरुहा मजरे अहमदपुर थाना जैदपुर, को गिरफ्तार किया।जिनकी जमा तलाशी में 800 रूपये,फढ से 3150 रूपये नकदी व 52 ताश के पत्ते बरामद कर संबंधित धाराओं में तीनो जुआरियो पर कार्यवाही की है।
