रेलवे बैरियर से टकराई युवक की बाइक,गम्भीर रूप से हुआ घायल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। फतेहपुर में एक युवक की तेज रफ्तार बाइक रेलवे बैरियर से टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर कर बुरा हाल है।सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत अहिरनपुरवा मजरे मीरानगर निवासी 40 वर्षीय शिव कुमार पुत्र लल्लूराम किसी काम से लखनऊ गया था। जहाँ से गुरूवार की देर रात बाइक से घर लौट रहा था कि फतेहपुर बस स्टॉप के निकट रेलवे बैरियर से उसकी बाइक टकरा गई।दुर्घटना के बाद शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुँचाया जहाँ मौजूद डाॅक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा गया है। कस्बा चौकी प्रभारी हरीशचंद्र ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ उचित कार्रवाई की जा रही है।
