रामनगर बाराबंकी। लोगो मे प्रिय सादगी के प्रतीक रामनगर रियासत के राजकुमार रत्नाकर सिंह का लंबी बीमारी के साथ दुखद निधन हो गया।श्री सिंह की मृत्यु का समाचार फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।स्वर्गीय श्री सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, एमएलसी अंगद सिंह,पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप,पूर्व सासंद पीएल पुनिया,भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत, काग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया,नगर नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक,पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, सभासद अवनीश मिश्रा,केडी खान,राम मोहन शुक्ला,टिंकू तिवारी,राजेश शुक्ला,इसरार खान,रियाज अहमद,शिव कैलाश गौतम,रमेश राठौड़,कांग्रेसी नेता जुल्फी मियां ने शोक संवेदना व्यक्ति करते हुए कहाकि उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है।उसकी भरपाई दूर दूर तक संभव नहीं दिखाई पड़ रही है।भोर पहर से ही जन सैलाब उमड़ पड़ा अंतिम विदाई में हजारों लोग मौजूद रहे।लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी।रामनगर स्टेट के स्वर्गीय कुंवर रत्नाकर सिंह सरल स्वभाव और मृदुभाषी होने के चलते जनमानस में बहुत ही लोकप्रिय थे।गरीबों मजलूमों के साथ साथ बेसहारा लोगो की मदद में भी आगे रहते थे।धर्म परायण होने के नाते धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह श्री सिंह के ससुर है।
