हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का सत्यापन कर उन्हें भविष्य में कभी अपराध न किए जाने की दिलाई गई शपथ
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का सत्यापन कर उन्हें भविष्य में कभी अपराध न किए जाने की शपथ दिलायी गई।जानकारी के अनुसार आज थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के 53 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों (चोरी/लूट/नकबजनी/चैन स्नेचर/वाहन चोरी से सम्बन्धित) का सत्यापन किया गया एवं अभियोगों में उनकी हाजिरी, उनके जमानतदारों तथा वर्तमान में उनके व्यवसाय/गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी की गई तथा उन्हें भविष्य में अपराध न करने की चेतावनी व शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा,क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक मणि त्रिपाठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
