एडीओ पंचायत ने किया हमीदनगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम पंचायत हमीदनगर में कराए जा रहे विकास कार्यों में धांधली के आरोप की जांच एडीओ पंचायत ने किया। शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे सहायक विकास अधिकारी पंचायत शंभू नाथ पाठक ने शिकायतकर्ता मैकू लाल के साथ नाली एवं पंचायत भवन तथा सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।इसके बाद उन्होंने पंचायत भवन मे ग्रामीणो से बातचीत भी किया।
ग्राम पंचायत हमीदनगर के निवासी मैकूलाल ने शिकायत किया था कि गांव में नाली निर्माण कार्य पूरा नही किया गया है।इस शिकायत का संज्ञान लेकर सहायक विकास अधिकारी शंभू नाथ पाठक सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन तथा गांव की नालियों का निरीक्षण कर उन्होने पंचायत सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहाकि प्रतिदिन सामुदायिक शौचालय व पंचायत घर खोला जाए तथा गांव में साफ सफाई समय से करवाई जाए।इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी शंभू नाथ पाठक ने बताया कि शिकायत पर शौचालय पंचायत भवन एवं नाली निर्माण की जांच की गई। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
