पुलिस अधीक्षक ने मृतक पुलिस कर्मी के आश्रित को सौंपा 75 लाख रूपये का चेक
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रदत्त 75 लाख रुपये का चेक पुलिस अधीक्षक द्वारा मृतक पुलिस कर्मी के आश्रित को प्रदान किया गया।जानकारी के अनुसार आज भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रदत्त 75,00,000 रुपये का दुर्घटना बीमा चेक पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा मृतक उप निरीक्षक राकेश सिंह के आश्रित को प्रदान किया गया।मृतक उप निरीक्षक की मृत्यु सड़क दुर्घटना मे 3 मई 2024 को हो गई थी।मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह,क्षेत्रीय प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक अनामिका सिंह, शाखा प्रबन्धक हैदरगढ़ इन्द्रेश कुमार आनन्द व बैंक कर्मी सोमेश सिंह,सुरेश शाह,मयंक कुमार मौजूद रहे।
