जिलाधिकारी ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, संबंधित अधिकारियों व कार्यकारी संस्थाओं को दिए आवश्यक निर्देश
सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें जिलाधिकारी
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 15 अक्टूबर, 2024 को जनपद बाराबंकी में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार भवन में किया गया। समीक्षा बैठक में रू0 50 लाख से अधिक लागत,लोक निर्माण विभाग ,ग्रामीण अभियन्त्रण,सांसद निधि योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। रूपया 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जो परियोजनाएं पूर्ण हो गयी हैं,उन्हें जल्द से जल्द सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर करने के निर्देश दिये गये तथा जो परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं उन्हे तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। कस्तूरबागांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निर्मित हॉस्टल एवं एकेडमिक ब्लाक को हैण्डओवर हेतु नामित समिति से सत्यापन करानें के उपरान्त सम्बन्धित विभाग को तत्काल हैण्डओवर के निर्देश दिये गये।परियोजनाओं के सत्यापन हेतु नामित नोडल अधिकारी,तकनीकी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी परियोजनाओं का सत्यापन प्रत्येक माह करते रहे तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करें। भविष्य में उच्चाधिकारियों के निरीक्षण में गुणवत्ता के सम्बन्ध में कोई त्रुटि पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया कि जो परियोजनायें पूर्ण हो गयी हैं एवं विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन किये जा चुके हैं उन स्थानों पर तत्काल विद्युत कनेक्शन कराना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी सड़कों का निर्माण यथा शीघ्र कराना सुनिश्चित करें, जिससे लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि सभी परियोजनाओं को का निर्माण कार्य समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। सत्यापन में लगाये गये नोडल अधिकारियों द्वारा जो त्रुटियों अंकित की जा रही है, उसका समाधान कराकर अनुपालन आख्या अवश्य उपलब्ध करायें। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियन्ता- निर्माण खण्ड-1,निर्माण खण्ड-3, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियन्ता,परियोजना प्रबन्धक एवं समस्त सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी,नोडल अधिकारी, तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।
