धान के खेत मे मिला विशाल अजगर, मचा हड़कंप
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम पंजरौली माइनर के समीप रामू वर्मा नामक किसान के खेत में धान की कटाई करते समय अजगर सांप को देखकर किसानों के होश उड़ गये देखते-देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई किसानों ने गांव वालों के साथ मिलकर एक बोरी में अजगर सांप को कैदकर वन विभाग की टीम बुलाकर अजगर सांप को सौंप दिया है।मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंजरौली गांव के माइनर के पास रामू वर्मा नामक किसान के खेत का है धान की फसल की कटाई करते समय दिखे करीब नौ फिट के अजगर सांप को देखते ही देखते भीड जमा हो गई किसानों व गांव के लोगों ने अजगर सांप को काफी मशक्कत के बाद एक बोरी में कैद कर वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पंहुची वन विभाग की टीम को किसानों ने अजगर सांप को सौंप दिया है।
