पुलिस टीम ने धोखाधड़ी कर रुपये ठगने वाले 6 शातिर अन्तर्राज्यीय टप्पेबाजो को किया गिरफ्तार
6 लाख की नगदी,1.5 करोड़ की अवैध स्मैक,एक जोड़ी टप्स बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी- अकरम खान
बाराबंकी। स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी कर रुपये ठगने वाले 6 शातिर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों,टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शत प्रतिशत बरामदगी (6 लाख 5 हजार 660 रूपये नकद),1 किलो 420 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 1.5 करोड़ रूपये ),एक जोड़ी टप्स व अन्य दस्तावेज बरामद किया है।जानकारी के अनुसार दिनांक 7-10-2024 को वादी मो अनीस पुत्र स्व मो0 इदरीश निवासी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 7-10-2024 को समय लगभग 10.45 बजे वादी की माता किश्मतुल मोहल्ले में आटा लेने गयी थी रास्ते मे दो व्यक्तियों द्वारा किश्मतुल को बहला-फुसला कर उनके जेवर (सोने के टप्स) उतरवाकर टप्पेबाजी की गयी।उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुअसं 891/24 धारा 316(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 7-10-2024 को वादी पवन चौधरी पुत्र राकेश कुमार निवासी सी/369 सिविल लाइन्स मालगोदाम रोड, बाल्मीकि नगर थाना कोतवाली नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गयी कि दिनांत 7-10-2024 को लगभग 6 लाख रूपये लेकर होलसेल मार्केट के लिये निकला था कि तभी पटेल तिराहे के पास वादी की कार का टायर पंचर बताकर अज्ञात व्यक्तियो द्वारा टप्पेबाजी कर गाड़ी से 6 लाख रुपये से भरा बैग निकाल लिया गया।उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुअसं 892/24 धारा 316(2)/318(4)/303(2)/61 बीएनएस पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओ की जांच कर घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये।इसी क्रम मे आज स्वाट,सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 6 अभियुक्तो,टप्पेबाजों शक्तिवेल पुत्र गोविन्दा नायडू निवासी 157, कक्कन कालोनी, थ्रीरूवेरूम्बुर गिरूचिरापल्ली राज्य तमिलनाडु,रिशन पुत्र अरूमुगम निवासी 156, कक्कन कालोनी, थ्रीरूवेरूम्बुर गिरूचिरापल्ली राज्य तमिलनाडु, वेंकटेश पुत्र सुब्रमनी निवासी 26 सेल्वापुरम फस्ट स्ट्रीट थ्रीरूवेरूम्बुर राज्य तमिलनाडु,चन्दू पुत्र आर मुगम उर्फ अरुमुगम निवासी 165, कक्कन कालोनी, थ्रीरूवेरूम्बुर गिरूचिरापल्ली राज्य तमिलनाडु (रिशन का भाई),गणेश कोडप्पा नायडू पुत्र कोडप्पा नायडू निवासी वाकीपाड़ा पोस्ट नवापुर थाना नवापुर जनपद नन्दुलबाग राज्य महाराष्ट्र,सन्तोषी पत्नी मारान्ना निवासी वाकीपाडा थाना नवापुर जनपद नन्दुलबाग राज्य महाराष्ट्र (गणेश की सगी भांजी) को माल गोदाम रोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तो के कब्जे से 6 लाख 5 हजार 460 रूपये नकद, 1 एक जोड़ी टप्स पीली व 1 किलो 420 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये) व अन्य दस्तावेज बरामद किये गये।अवैध स्मैक की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 893/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।उक्त दोनो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा दोनो मुकदमें से सम्बन्धित शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्तो का एक गैंग है जो योजनाबद्ध तरीके से षड़यंत्र के तहत राह चलते लोगों के साथ धोखाधड़ी,टप्पेबाजी की घटना कारित कर रुपये,जेवरात चोरी कर लेते हैं तथा मादक पदार्थों की तस्करी भी करते है।अभियुक्तो द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदो मे घटनाएं कारित की गई है।प्रकाश मे आया है कि अभियुक्तो के गैंग द्वारा भारत के विभिन्न प्रांतो में टप्पेबाजी की घटनाएं कारित की गई हैं।जिस सम्बन्ध में अन्य प्रांतों की पुलिस से सम्पर्क कर इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अजय कुमार त्रिपाठी,उप निरीक्षक सुनील कुमार,रणजीत सिंह यादव,।रवीन्द्र कुमार सिंह, अजय कुमार पाण्डेय,मृदुल मयंक पाण्डेय, अभिमन्यु सिंह,अभिषेक राय,महिला उप निरीक्षक किरन देवी, रूबी देवी, कांस्टेबल प्रमोद यादव,अभिषेक यादव, जाबिर अहमद, विनोद यादव, नरसिंह,विशाल विश्वकर्मा,स्वाट टीम से उप निरीक्षक अजय सिंह प्रभारी स्वाट टीम,उप निरीक्षक गजेन्द्र विक्रम सिंह,हेड कांस्टेबल बलवन्त सिंह, मुकेश यादव, कांस्टेबल प्रवीण शुक्ल, अंकित तोमर,अभय कुमार, अभिषेक राजवंशी, नितिन कुमार, सर्विलांस सेल से उप निरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक रामाधार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जितेन्द्र वर्मा, मजहर अहमद, पवन गौतम, चन्द्रभान, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार शामिल थे।
