संदिग्ध अवस्था मे बाग में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। जनपद के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के दयाराम पुरवा गांव में आज सुबह संदिग्ध अवस्था मे एक 26 वर्षी युवक का शव बाग में पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।जानकारी के अनुसार लखनऊ जनपद के थाना गोसाईगंज अंतर्गत रतियामऊ गांव निवासी सुनील यादव का विवाह लगभग 4 वर्ष पूर्व गांव निवासी जगजीवन यादव की पुत्री ममता के साथ हुआ था।बताते हैं कि मृतक नशेड़ी था जिसकी वजह से उसकी पत्नी ममता पिछले 4 महीने से मायके में रह रही थीं,यह भी पता चला हैं कि नशेड़ी होने की वजह से मृतक अपने घर से भी ज्यादातर बाहर ही रहता था। मंगलवार की सुबह खेतो की ओर निकले ग्रामीणो ने जगजीवन यादव के घर के सामने स्थित बाग मे एक युवक का शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे लटकता हुआ देखा।देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।ससुरालीजनो ने मृतक की शिनाख्त सुनील के रूप में की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वही सुनील की मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन भी रतियामऊ गांव से दयाराम पुरवा ग्राम पहुंच गए है।लेकिन मृतक दयाराम पुरवा गांव कब पहुंचा और कब उसने फांसी लगाकर जान दे दी इसका पता नहीं चल सका है।इससे पूर्व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर गहन छानबीन की।
