जर्जर मकान के छज्जे पर चढ़ा बुजुर्ग छज्जा सहित गिरा, गम्भीर रूप से घायल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। जनपद के कोठी थाना क्षेत्र के कुम्हरावां गांव में करीब 50 साल पुराने जर्जर मकान के छज्जे पर चढ़े बुजुर्ग छज्जा समेत जमीन पर आ गिरे।धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े उसे ईंटों बीच से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार किया गया है।अब बुजुर्ग की हालत में सुधार है।जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र को कुम्हरावां गांव निवासी अली हुसैन (65) पुत्र स्व फकीरे दो मंजिला करीब 50 साल पुराना मकान है।उसकी दूसरी मंजिल पर ही खुला बरामदा होने के साथ उसके आगे करीब डेढ़ फीट का छज्जा है।रविवार दोपहर करीब 12 बजे इसी जर्जर छज्जा पर पहुंचे बुजुर्ग के वजन से छज्जा भरभरा कर ईंट व सरिया साथ जमीन पर आ गिरा।जिसकी आवाज से आसपास के लोग दौड़ पड़े।छज्जे के मलबे के उसके नीचे दबकर बुजुर्ग चोटिल हो गया।परिजन उसे निजी चिकित्सक से इलाज कराया है।फिर सीएचसी कोठी पहुंचाया।जहां पर भर्ती कर उपचार किया गया।परिजन मुताबिक बुजुर्ग की हालत में सुधार है।ग्रामीण के मुताबिक बुजुर्ग जर्जर छज्जा तोड़ने ही गया था।
