दिन में भैंस खरीदने के बहाने करते थे रेकी,रात में भैंसों को कर लेते थे चोरी,दो गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र में दिन में भैंस खरीदने के बहाने करते थे रेकी, रात में भैंसों को चोरी से गायब करते हैं। कोतवाली बदोसराय पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार जिनके पास से एक चोरी की भैंस एवं पिकअप तथा एक मारुति कर किया बरामद है।थाना बदोसराय क्षेत्र के हाता पुरवा मजरे पजरौली निवासी कमलेश कुमार वर्मा पुत्र सुंदरलाल के द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनकी भैंस चोरी कर लिया गया है। सूचना के आधार पर बदोसराय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया तथा घटना का अनावरण भी कर दिया है।पुलिस के मुताबिक मोहल्ला चटाई कस्बा किंतूर थाना बदोसराय निवासी मोहम्मद रफी पुत्र स्वर्गीय अली स्व०अहमद व मोहम्मद तकी पुत्र स्व० अली अहमद के द्वारा बताया गया कि हम लोग भैंस एवं भैंसों को दिन में खरीदने के बहाने जानवरों का सौदा करते हैं। यदि कोई ज्यादा रकम मांगता है तो उसका जानवर रात में चोरी कर लेते हैं।अगर कोई सही से बात करके काम रुपया बताता है फायदा का सौदा होता है तो खरीद लेते हैं।अन्यथा चोरी करने की जगह को देख लेते हैं तथा रात में हम सब लोग मिलकर चोरी कर लेते हैं। शुक्रवार की रात हम लोगों ने मिलकर हाता पुरवा मजरे पंजरौली से भैंस चोरी की थी। जिसे अपनी गाड़ी पिकअप पर लादकर व साथ में वह मारुति कार से जुबेरगंज बाजार जिला अयोध्या बेचने जा रहे थे। तब तक बदोसराय पुलिस ने दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से चोरी की गई एक भैंस बरामद कर लिया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हाता पुरवा से चोरी हुई भैंस को बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध विधि कार्रवाई की गई है।
