डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवा का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। विकास खण्ड देवा में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजीबपुर का जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में उपस्थित छात्राओं से सवाल जवाब किये।छात्राओं से जिलाधिकारी ने पूछा कि पढ़ लिखकर क्या बनोगे?तो अधिकतर बच्चों ने डॉक्टर व इंजीनियर बनने की इच्छा जाहिर की।इसके बाद स्मार्ट क्लास पहुँचकर बच्चों से डिजिटल पढ़ाई के बारे में जानकारी ली एवं एक छात्रा से कंप्यूटर ऑन करवाकर देखा।जिसपर जिलाधिकारी ने बच्चों को शाबाशी दी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी। साथ ही आने वाले जाड़े के मौसम को देखते हुए छात्राओं को मिलने वाली रजाई,गद्दे,चादर, तकिया आदि को भी देखा।विद्यालय के वार्डेन को निर्देशित किया कि बच्चों की गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई से कोई समझौता न करें,इसके साथ ही साफ सफाई सम्बंधित अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवा,राम नारायण यादव सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।