फर्जी पेमेंट लिंक भेजकर पीड़ित के खाते से निकाले गये रुपयो को साइबर क्राइम थाना द्वारा कराया गया वापस
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। फर्जी पेमेंट लिंक भेजकर पीड़ित के खाते से निकाले गये 25,000 रुपयो को साइबर क्राइम बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया गया।जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम ऑनलाइन पोर्टल (NCRP)के माध्यम से एक शिकायती प्रार्थना पत्र पर हुआ जिसमें आवेदक लोकेश कुमार मिश्र निवासी भीतरी पीर बटावन थाना कोतवाली नगर को साइबर अपराधियो द्वारा मोबाइल नंबर पर फर्जी पेमेंट लिंक भेजकर खाते से 25,000 रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए गये थे।संदर्भित प्रकरण मे तत्काल निरीक्षक विजयवीर सिंह सिरोही प्रभारी साइबर क्राइम थाना, वरिष्ठ उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश यादव,आरक्षी राजन यादव, आरक्षी अभिषेक चपराणा,आरक्षी गौरव त्रिपाठी, आरक्षी पंकज यादव साइबर क्राइम टेक्निकल टीम साइबर क्राइम थाना द्वारा साइबर तकनीकि का प्रयोग कर संबंधित मर्चेंट से पत्राचार कर सम्पूर्ण धनराशि 25,000 रुपए आवेदक के खाते मे वापस कराए गए।
