सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद पीएल पूनिया ने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति विभाग संगठन का विस्तार किया। उन्होने न्याय पंचायत प्रभारियो को मनोनयनपत्र दिया। रविवार को अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष विजयपाल गौतम की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने अनुसूचित जाति विभाग में सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कोटवाधाम न्याय पंचायत से शैलेंद्र कुमार,मैलारायगंज से सुरेश गौतम,मरकामऊ दुर्गेश गौतम, किंतूर से विजय गौतम,बदोसराय से संजय गौतम, चौखंडी से बुधराम गौतम,ददरौली भवानीपुर से केशव राम गौतम को न्याय पंचायत प्रभारी बनाया गया।पूर्व सांसद पीएल पूनिया ने कहाकि आप लोगो से अपेक्षा की जाती है कि आप इस संगठन को सुसंगठित करके इसके माध्यम से अनुसूचित जाति समाज के लोगो को कांग्रेस पार्टी मे जोड़ने का कार्य करेगे।इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अमित त्रिवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी औन मियां,मोहम्मद वैश, पंकज यादव, संजय यादव,शिबू,शैलेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।
