तहसीलदार ने 800 बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री का किया वितरण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र मे सरयू नदी की बाढ़ ने ग्रामीणो को परेशान कर दिया है।खाने पीने की समस्याओ का सामना कर रहे ग्रामीणो के लिए तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने राहत सामग्री वितरण किया।घाघरा नदी के उत्तरी छोर पर बसे गांव पारा,बेहटा, मांझा,रायपुर और परसावल के 800 बाढ़ प्रभावित ग्रामीणो को राहत सामग्री किट वितरण की गई।तहसीलदार नरसिंह नारायण ने बताया कि रविवार को वितरण के दौरान ग्रामीणो को आटा,चावल, आलू, मोमबत्ती,माचिस और पानी पीने के लिए पिपिया जैसी जरूरत की चीज दी गई है।राहत सामग्री वितरण निरंतर जारी रहेगा।कोई भी बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री पाने से वंचित नहीं रहेगा।लेखपाल को बाढ़ पीड़ितो के चिनांकन के लिए तैनात किया गया।
