सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भाजपा नेता नीरज वर्मा ने ग्राम थानाडीह रसूलपुर सहित कई गांव मे पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान अंतर्गत लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।उन्होंने लोगों से कहाकि केंद्र व प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार गरीबों के लिए कार्य कर रही है। सरकार निशुल्क राशन का वितरण कर रही है।निशुल्क प्रधानमंत्री आवास दे रही है।आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड से निशुल्क इलाज किया जा रहा है।किसान सम्मन निधि दी जा रही है।उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस सिलेंडर जैसी तमाम योजनाओ का लाभ सीधे गरीबो को मिल रहा है। इस अवसर पर उन्होने स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान भी चलाया और एक पौध रोपित किया।
