क्षेत्र मे श्रृद्धापूर्वक मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती, निकली शोभायात्रा
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के सभी कस्बो और ग्रामो मे देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से श्रृद्धापूर्वक मनाई गई।क्षेत्र के कारीगरो राजगीरो, मिस्त्रियो, दुकानदारो व कल कारखानों के मालिको द्वारा पारंपरिक रूप से पूजन हवन कर औजार और मशीनों का विधिवत पूजन किया गया।इसके बाद बाद प्रसाद वितरण कर विश्वकर्मा बाबा की गाजे बाजे सहित शोभायात्रा निकाली गई।गणेशपुर क्षेत्र की विशाल लकड़मंडी बड़नपुर में आरा मशीनो के संचालको फर्नीचर व्यवसाईयों व विश्वकर्मा समाज के लोगो द्वारा आपसी सहयोग से हवन पूजन के बाद रथ सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा के साथ साथ रथ के पीछे पीछे गाड़ी लगाकर क्षेत्र वासियों में प्रसाद वितरण किया गया।ये रथयात्रा लकडमंडी से चलकर गणेशपुर रेलीबाजार लोहटी जई मीतपुर झाला आदि ग्रामों से होते हुए लकड़मंडी पहुंचकर पूर्ण हुई।जिसमे कमेटी के सदस्यों के साथ हजारो की संख्या में बच्चे बुजुर्ग और जवान भक्त शामिल रहे।