जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम कायाकल्प पुरस्कार मे हुआ शामिल
कर्मचारियों मे दिखी खुशी की लहर
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़ैदपुर का नाम कायाकल्प पुरस्कार में शामिल होने के पश्चात कार्यरत सभी कर्मचारियो मे उत्साह दिखाई दिया।इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुशील कुमार सरोज ने बताया कि चिकित्सा सुविधा के साथ साफ सफाई सहित विभिन्न अन्य मानलको पर बेहतर प्रदर्शन करने से जांच हेतु आई कायाकल्प की टीम द्वारा संतुष्टि जनक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम कायाकल्प पुरस्कार में सम्मिलित हुआ है।उन्होने कहाकि आगे भी इससे बेहतर सेवा क्षेत्र की जनता को प्रदान करने का प्रयास जारी रहेगा।
