ज़ैदपुर विद्युत वितरण उपकेंद्र पर विधि विधान के साथ की गई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
बाराबंकी। विद्युत वितरण और केंद्र ज़ैदपुर परिसर में आज भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सृष्टि रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजन हवन किया गया।इस अवसर एसडीओ संदीप सिंह सहित सभी कर्मचारियों ने सुंदरकांड का पाठ,पूजन हवन और सभी उपकरणों का पूजा पाठ किया। इसके पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर एसडीओ संदीप सिंह,जेई मिर्जा परवेज़ हुसैन,वकार मेहंदी,रोहित शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह, सरवन कुमार,नेवल किशोर,रूपेंन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, वसी अहमद, इरशाद,मो फुरकान, आसिफ सहित तमाम कर्मचारी मौजूद थे।
