अवैध पोस्ता छिलका के साथ मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन मे जनपद मे मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान मे सफदरगंज पुलिस टीम ने तीन तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 किलो 4 सौ ग्राम पोस्ता छिलका बरामद किया।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह,उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, अरवेश कुमार वर्मा,ऋषभ सिंह चन्देल,प्रवीण सिंह, हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह,पवन कुमार,बब्लू कुमार,विनय कुमार,हरिकान्त यादव,रमेश पटेल चीकू,कांस्टेबल विष्णु तिवारी ने बंगला चौराहे के निकट से पतिराम पुत्र शत्रोहन . सत्यजीत पुत्र घनश्याम व अनिल कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निवासीगण भगवानपुर थाना सतरिख को गिरफ्तार कर कब्जे से 3 अदद बोरी में कुल 18 किलो 400 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया।
