संसार में सबसे बड़ी पूजा माता पिता की सेवा ही है स्वतंत्र देव सिंह
संत कबीर अध्यात्म संस्थान मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए जल शक्ति मंत्री
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। संसार में सबसे बड़ी पूजा माता पिता की सेवा ही है।इसलिए ईश्वर के इस उपहार को हमें ठुकराना नही चाहिए।साथ ही मर्यादा के विपरीत आचरण करने वाले लोगों का तत्काल त्याग कर देना चाहिए। जिस घर में माता पिता का अपमान होगा उस घर में प्यार नही मिलेगा।उक्त बाते मंगलवार को ग्राम पंचायत मुंजापुर स्थित संत कबीर अध्यात्म संस्थान मे संत निष्ठा साहेब के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे लोगो से रूबरू होते हुए प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही।उन्होने कहाकि किसी भी गरीब को सताना नही चाहिए।जब दो भाई आपस में किसी बात को लेकर आपस मे ही लड़ाई झगड़ा करते है तो आपसी नुकसान होता है।यही सन्त वाणी है।इससे पूर्व क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित संत विशाल देव एवं प्रेम साहेब की स्मृति में बने गेट द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौक़े पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी, ब्लाक प्रमुख रइस आलम आदि लोग मौजूद रहे।उद्घाटन पश्चात सन्त कबीर अध्यात्म संस्थान मूजापुर विशाल नगर पहुंच कर पूज्य गुरुदेव से भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।ततपश्चात विशाल देव एवं प्रेम साहेब की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान सत्संग सभागार भवन का भूमि पूजन भी जल शक्ति मंत्री ने किया।इसके बाद पूज्य सन्त निष्ठा साहेब के साथ विराजमान हुए।निष्ठा साहेब की पूजा-अर्चना की गई।सन्त निष्ठा साहेब ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जब कोई साधु, वृद्ध अथवा मां मिले तो उससे सीख लेना चाहिए लेकिन पैसे मत देना।आपके जीवन में जन्म और मृत्यु के बीच अनेकों बधाएं आयेंगी। त्याग की शक्ति श्री राम में थी तभी अयोध्या से चलकर जिन्होंने दुनिया को सीख दी।हमारे गुरुदेव ने जो कुछ सिखाया है, उसी का पालन करना है।पैसा का जीवन में कोई महत्व नही होता है।यदि सच्चा बनना है तो बच्चों के साथ रहे ,उनसे सीखे यही बच्चे आगे चलकर कोई अधिकारी बनेगा तो कोई राजनेता बनकर देश की सेवा करेगा। इसके पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने पुड़ी, सब्जी और मिष्ठान का प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,सदस्य विधान परषिद अंगद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या,संत श्री शत्विक साहेब शुभ साहेब नेपाल,हरि शंकर वर्मा महानिदेशक उत्तर प्रदेश रेलवे,प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर उत्तर प्रदेश अपर प्रमुख सचिव परिवहन विभाग,आलोक दास,प्रांजल दास,प्रज्वल दास, प्रभात दास,गुजरात प्रांत से प्रहलाद भाई,हरियाणा देवी भक्ति सज्जन सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
