देवा पुलिस ने 2 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का किया सफल अनावरण
चोरी का एक मोबाइल फोन व 1,12,000 रूपये नकद बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना देवा पुलिस टीम द्वारा 2 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए उनके कब्जे से चोरी के एक अदद मोबाइल फोन व 1,12,000 रूपये नकद बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद मे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर जगतराम कन्नौजिया के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक थाना देवा अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे उप निरीक्षक शैलेश यादव, हेड कांस्टेबल गुफरान, कांस्टेबल अभिषेक व अर्जुन की थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर आज प्रकाश में आये 2 शातिर चोरो महताब पुत्र रईस आलम व अनस पुत्र राम लखन निवासीगण जमाल कमाल तकिया कस्बा देवा थाना देवा को काशीराम कालोनी के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तो के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन व 1,12,000 रूपये नगद (एक लाख बारह हजार रुपये नगद) बरामद किये गये।पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि अभियुक्तो का एक गैंग है जो आर्थिक लाभ हेतु चोरी की घटनाएं कारित करते हैं एवं चोरी करने के बाद कुछ दिन के लिए जनपद से बाहर चले जाते है।गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा जनपद बाराबंकी के कस्बा देवा में दिनांक 03/04.09.24 की रात्रि में आशीष मोबाइल सेन्टर की दुकान में घुसकर एक अदद मोबाइल फोन व रुपये चोरी की घटना कारित की थी।जिसके सम्बन्ध में थाना देवा पर मुअसं 595/24 धारा 305(a)/331(4)/317(2) B.N.S पंजीकृत है।बरामद मोबाइल फोन व रूपये उक्त घटना से सम्बन्धित है एवं उक्त घटना में चोरी किए गए रुपये में से शेष बचे 1,12,000 रूपये को पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्तो से बरामद किया गया।बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) B.N.S की बढोत्तरी की गयी।
