3 लाख रुपये कीमत के जेवरात व 5 हजार के रियाल उठा ले गये चोर
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर मे एक घर को निशाना बनाते हुए 5 हजार के रियाल सहित करीब 3 लाख रुपये कीमत के जेवरात उठा ले गये। पीड़िता ने थाने पर चोरी की तहरीर दी है।सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर बीती रात्रि घर के पिछवाडे से चढ़े अज्ञात चोरो ने सुहेला पत्नी स्व इरफ़ान खान के घर को निशाना बनाते हुए पुत्री की शादी के लिए खरीदी गयी जेवरात चार जोड़ी सोने के बुंदे, दो सोने की चेन, सोने का 3 ठप्पे का हार,एक सोने का माला,5 जोड़ी पायल व अलमारी मे रखे 5 हजार रियाल सहित दो हजार की नगदी व दो मोबाइल फोन उठा ले गये।सुबह करीब 4 बजे उठी सुहेला ने देखा कि अलमारी खुली हुई है तथा सामान इधर उधर बिखरा हुआ पड़ा है। आसपास के ग्रामीणो को सूचना देने के बाद अलमारी देखी तो करीब 3 लाख की जेवरात सहित नगदी व रियाल गायब थे।पीड़िता सुहेला ने सफदरगंज मे चोरी की तहरीर दी है।मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच मे जुटी हुई है।