मजार शरीफ पर आये जायरीन की तालाब मे नहाते समय डूबकर हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसंडा स्थित हजरत मखदुम करीम शाह व हजरत फजल करीम शाह रह. की मजार शरीफ पर आये एक 30 वर्षीय जायरीन की तालाब मे नहाते समय डूब कर मौत हो गयी।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताते चले कि इस्लामिक माह के प्रथम गुरुवार को लगने वाले नौचंदी मेले मे दूर दराज से तमाम जायरीन बाबा की दरगाह पर आते है।नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसमंडा निवासी 30 वर्षीय अखिलेश गुप्ता पुत्र तेज नरायन अपनी पत्नी दीप माला गुप्ता व दो पुत्री अंशिका गुप्ता,दीपांशी गुप्ता के साथ मजार शरीफ पर आयी थी।मजार शरीफ के पीछे स्थित तालाब मे नहाने गये अखिलेश गुप्ता का अचानक पैर फिसलने से गहरे तालाब मे चला गया।पति को डूबते देख पत्नी के शोर मचाने पर दौड़े अन्य लोगो ने डूब रहे अखिलेश गुप्ता को तालाब से निकालकर आनन फांनन मे एम्बूलैंस से जिला अस्पताल भेजा।लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व युवक की मौत हो गयी।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।