थाना लोनीकटरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक घायल अभियुक्त सहित तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
अभियुक्त देशी शराब की दुकानो से शराब चोरी करने की घटनाओ को देते थे अंजाम
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ में त्रिवेदीगंज स्थित देशी शराब की दुकानो से शराब चोरी करने वाले 1 घायल अभियुक्त सहित कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार आज थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा ग्राम अखईयापुर अण्डरपास के पास रात्रि चेकिंग की जा रही थी,चेकिंग के दौरान 4 बदमाश एक ऑटो से आते हुए दिखाई दिए, पुलिस टीम द्वारा बदमाशो को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कोरी पुत्र रामचन्द्र निवासी गंगापुर संसारा थाना हैदरगढ़,ललित किशोर द्विवेदी पुत्र रामसेवक निवासी फतेहपुर थाना लोनीकटरा,अरूणेश सिंह पुत्र राम बहादुर निवासी घरकुंईया थाना हैदरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घायल अभियुक्त राहुल कोरी उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।अन्य फरार अभियुक्त रोहित पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम गंगापुर संसारा थाना हैदरगढ़ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।गिरफ्तार बदमाशो के कब्जे से लगभग 6 पेटी देशी शराब विन्डीज ब्राण्ड,1 अदद तमंचा .315 बोर, 1 अदद खोखा व 1 अदद जिंदा कारतूस, 1 अदद ऑटो यूपी 41 बीटी 7315, बरामद कर थाना लोनीकटरा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना लोनीकटरा पर पंजीकृत मुअसं 266/24 धारा 305ए/331(4) बीएनएस व मुअसं 285/24 धारा 305ए/331(4) बीएनएस के अभियोग में वांछित है।दिनांक 11/12.08.2024 व दिनांक 23/24.08.2024 को गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा थाना लोनीकटरा क्षेत्रान्तर्गत त्रिवेदीगंज देशी शराब की दुकानों से शराब चोरी की गयी थी।घायल अभियुक्त राहुल कोरी तथा रोहित कुमार के विरूद्ध जनपद अमेठी,रायबरेली तथा बाराबंकी में दो दर्जन से अधिक चोरी के मुकदमें पंजीकृत है।पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
