रामनगर पीजी कॉलेज में 31 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध करवायें जाने के लिये पीजी कॉलेज रामनगर में एक दिवसीय मेले आयोजन किया गया है।आगामी 31अगस्त को सुबह 10 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरु हो जायेगी।कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया कि इस मेले के आयोजन मे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई योजना है जिसमें अधिक से अधिक महाविद्यालय के छात्रों का रजिस्ट्रेशन करा कर रोजगार दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।इच्छुक युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवा योजन विभाग के पोर्टल http:// rojgaar sangam.up.gov.in पर पंजीकरण करा लें।
